सरयू नहर पिछौरा टिकरी निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा

सरयू नहर पिछौरा टिकरी निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नहर पिछले एक हफ्ते में कई बार टूटने से परेशान किसानों की समस्या लेकर किसान नेता दिलीप किसान ने समाधान दिवस पर शिकायतीपत्र देते हुए समस्या का समाधान की मांग की है। शनिवार को समाधान दिवस पर टिकरी निवासी किसान नेता दिलीप किसान ने गगहा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नहर बार बार पिछौरा टिकरी के पास टूटने के कारण किसानों की फसल जलमग्न होने से परेशान किसानों नहर की समस्या को देखते हुए शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दिलीप किसान ने बताया बार बार नहर टूटने से किसान परेशान हैं उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है विभाग को किसानों की समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया है कि नहर की सफाई समय से ठीक ढंग से नहीं कराया गया जिसका खामियाजा किसान उठा रहे हैं। किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि शनिवार सुबह नायब तहसीलदार विजय सिंह,राजस्व निरीक्षक ब्रह्मानंद दूबे, लेखपाल सुप्रिया गुप्ता ने नहर का निरीक्षण किया वहीं किसान अन्नू तिवारी, पंकज तिवारी, तहसीलदार सुशील कुमार भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नहर का निरीक्षण किया।इस सन्दर्भ में बांसगांव तहसीलदार सुशील कुमार भारती ने बताया कि नहर का कटान हुआ था उसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे मौके पर मरम्मत कार्य जारी है।