Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria२ मिनट पहले

*72 घंटे से रुद्रपुर बेहाल! बिजली-पानी के लिए हाहाकार, अंधेरे में रात

*72 घंटे से रुद्रपुर बेहाल! बिजली-पानी के लिए हाहाकार, अंधेरे में रात

*72 घंटे से रुद्रपुर बेहाल! बिजली-पानी के लिए हाहाकार, अंधेरे में रात काट रहे लोग, जिम्मेदारों से संपर्क नहीं* पानी के लिए मचा हाहाकार, ‘हर घर नल से जल’ योजना पर भी उठे सवाल रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर में पिछले करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं आने से जहां लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, वहीं पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है। बिजली के अभाव में पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी देने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई जिम्मेदार अधिकारियों के फोन पर संपर्क नहीं हो सका। लोगों के मुताबिक एक्सईएन और एसडीओ के मोबाइल स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। बिजली संकट के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि ‘हर घर नल से जल’ योजना का लाभ जमीनी स्तर पर नियमित रूप से मिल रहा होता, तो बिजली संकट के दौरान पानी के लिए इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। लोगों का आरोप है कि योजना का लाभ उन्हें कागजों पर तो दिखाई देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोगों ने बिजली विभाग और नगर पंचायत प्रशासन से बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares