Bansgaon Sandesh
Login
A
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

एक एक्पोज शार्ट फिल्म के बैनर तले बेटी का "सपना का" का शुभ मुहूर्त

एक एक्पोज शार्ट फिल्म के बैनर तले बेटी का "सपना का" का शुभ मुहूर्त

द एक्पोज शॉर्ट फिल्म "बेटी का सपना" का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जेपी तिवारी ने किया शुभ मुहूर्त। उरुवा बाजार/गोरखपुर। एक एक्पोज शार्ट फिल्म के बैनर तले बेटी का "सपना का" का शुभ मुहूर्त गोरखपुर के दक्षिणांचल में माँ सरयू नदी के किनारे गोला ब्लॉक के गाँव अहिरौली में दुर्गा मंदिर पर हुआ। शार्ट फिल्म का शुभ मुहूर्त उरुवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जेपी तिवारी ने गांव के दुर्गा मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर तथा नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर डॉ जेपी तिवारी ने कहा कि सुनील गहलोत रचनात्मक व्यक्ति हैं उनके प्रयासों में समाज को जागरूक करने का जज्बा दिखता है। इस अवसर शार्ट मूवी के निर्माता सुनील गहलोत ने बताया कि यह मूवी दक्षिणांचल के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगी। हमने अधिकतर इस मूवी में स्थानीय कलाकारों को वरीयता देने का प्रयास किया है। वहीं फिल्म के निर्देशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह फिल्म बच्चियों के शिक्षा पर आधारित है,ग्रामीण अंचलों में आज भी बच्चियों को बोझ समझा जाता है।हमने इस फिल्म के माध्यम से बच्चियों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए एक बेहतर प्रयास किया है।उम्मीद है लोग हमारे प्रयास की सराहना करेंगे। डॉ राकेश शर्मा ,अखिलेश पाठक व यूनिट के सन्नी राना,रवि सागर,सुनील चंचल, लक्ष्मी,अभिषेक कुमार,जितेंद्र साहनी,वीरू बेगाना, रुकमौता चौहान उपस्थित थे।

0 likes
0 comments0 shares