Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

देशभक्ति के रंग में रंगा सेंट्रल एकेडमी, बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम

देशभक्ति के रंग में रंगा सेंट्रल एकेडमी, बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम

चौरीचौरा। सेंट्रल एकेडमी चौरीचौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर सपूतों को नमन किया। नन्हे-मुन्नों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 likes
0 comments0 shares