Bansgaon Sandesh
Login

22 वर्षीय नर्स का किराए के कमरे में मिला शव, जांच में

22 वर्षीय नर्स का किराए के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस --------- सुल्तानपुर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में शनिवार सुबह 22 वर्षीय नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिला। शव रोशनदान के सहारे कपड़े से लटका हुआ था, दरवाजा अंदर से बंद था। मृतका की पहचान बेलगरा सारंगपुर निवासी रामस्वरूप सैनी की पुत्री शिल्पा सैनी उर्फ रजनी (22) के रूप में हुई है। स्वतंत्र चेतना के सूत्रों ने बताया कि वह जीएनएम की पढ़ाई के साथ बरौंसा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी और अस्पताल के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। शनिवार सुबह कमरे से बाहर नही निकलने पर बगल में रहने वाली दूसरी नर्स ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर बरौंसा चौकी प्रभारी गुलाबचंद्र पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

0 likes
0 comments0 shares