Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

धूमधाम से मना प्राथमिक विद्यालय अवरहियां का वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित

धूमधाम से मना प्राथमिक विद्यालय अवरहियां का वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित

ब्रह्मपुर गोरखपुर। प्राथमिक विद्यालय अवरहियां, ब्लॉक ब्रह्मपुर में 8 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ रामेंद्र मणि त्रिपाठी (प्रबंधक, राम रति राम प्यारे इंटर कॉलेज) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सरकारी ठेकेदार पंकज कुमार सिंह, एआरपी धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक राय, साहब लाल, जाहिदा मैम, मनोज कुमार गोंड, राजेश पाल, तेज प्रसाद, शतानंद धर द्विवेदी तथा यूट्यूबर अशोक सरगम मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवेंद्र यादव ने कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने विद्यालय में ₹2 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग कराने की घोषणा की और विद्यालय में हो रहे नवाचारों की सराहना की। वार्षिकोत्सव में कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को अंकपत्र, Dom's किट, चॉकलेट, कॉपी एवं टॉफियां देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय स्टाफ में पूनम पासवान, माया देवी, संतोष देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता तिवारी, उर्मिला पांडे एवं गेना देवी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने नव नामांकित 6 बच्चों को 5-5 कॉपियां वितरित कीं तथा घोषणा की कि 15 अप्रैल तक नामांकन कराने वाले प्रत्येक बच्चे को 5 कॉपियां निःशुल्क दी जाएंगी। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव शंकर विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

0 likes
0 comments0 shares