मस्जिद की आकर्षक सजावट करने वाले ‘जुम्मू फौजी’ सम्मानित
मस्जिद की आकर्षक सजावट करने वाले ‘जुम्मू फौजी’ सम्मानित ईद-मिलादुन्नबी पर रहमानिया मस्जिद को रोशनी से सजाया था मौदहा, हमीरपुर। ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मौदहा नगर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार रात नगर के विभिन्न मोहल्ले रोशनी से जगमगाते नजर आए। दरगाहों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई थी। इसी क्रम में मोहल्ला हैदरगंज स्थित ऐतिहासिक रहमानिया मस्जिद को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाने वाले नसीम अहमद उर्फ जुम्मू फौजी को मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। रहमानिया मस्जिद को नगर की ऐतिहासिक और प्रमुख मस्जिदों में माना जाता है। ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर मस्जिद की विशेष सजावट जुम्मू फौजी ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मकता से तैयार की थी। आकर्षक रोशनी और सजावट देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और उनकी पहल की सराहना की गई। सम्मानित किए जाने पर जुम्मू फौजी ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।