Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria३० मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज: 14 वर्षीय

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज: 14 वर्षीय किशोर दो रात, दो दुकानों में घुसा; नगदी-मोबाइल लेकर हुआ फरार, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर औराई में लगातार दो रात चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर पुलिस हिरासत में देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर औराई में लगातार दो रात दो दुकानों में चोरी का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों घटनाओं में एक किशोर ने दुकान और मकान के अंदर घुसने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक 14 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर औराई निवासी राहुल सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह फोटोकॉपी एवं मोबाइल से संबंधित दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 28 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे एक किशोर दुकान में दाखिल हुआ और वहां से नगदी रुपये लेकर फरार हो गया। सुबह दुकान में चोरी की जानकारी होने के बाद जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पूरी घटना कैमरे में कैद मिली। दुकानदार द्वारा फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान पवन सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी नारायणपुर औराई के रूप में किए जाने की बात सामने आई है। मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि 29 अगस्त की रात इसी किशोर ने नारायणपुर चौराहे पर किराने की दुकान चलाने वाले राधे जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल की दुकान और मकान में भी प्रवेश किया। पीड़ित के मुताबिक वहां से करीब 25 हजार रुपये से अधिक की नगदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। इस घटना से संबंधित फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। लगातार दो रात चोरी की घटनाओं से परेशान दोनों पीड़ितों ने मामले की सूचना एकौना थाने पर दी। शिकायत मिलने के बाद एकौना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कथित आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज बना पुलिस के लिए अहम सुराग दोनों घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए मामले की जांच आसान हो गई है। अब पुलिस चोरी की गई रकम और मोबाइल की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि किशोर ने अकेले वारदात को अंजाम दिया या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। हालांकि, मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष की ओर से आशंका जताई जा रही है कि कहीं मामले को दबाव में लेकर लीपापोती न कर दी जाए। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है इस प्रकरण में अगर चोरी करने वाला व्यक्ति नाबालिक है तो किशोर के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं होगा, किशोर न्याय बोर्ड में साक्ष्यो के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर देगी।वही पुलिस के द्वारा बताया गया कि चोरी करने वाला नाबालिग है। इसलिए उसके संबंध में आगे की कार्रवाई किशोर न्याय संबंधी कानूनी प्रावधानों के तहत ही की जानी होगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि सीसीटीवी में कैद इन कथित चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस चोरी की पूरी रकम और मोबाइल बरामद कर पाती है या मामला सिर्फ हिरासत और पूछताछ तक ही सीमित रह जाता है। देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज की रिपोर्ट

0 likes
0 comments1 shares