Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही अखंड नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 171.9 माइल स्टोन के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि 13 मई को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 173 माइलस्टोन पर एक डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

0 likes
0 comments0 shares