Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

कुई बाजार में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर युवक की पिटाई,

कुई बाजार में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर युवक की पिटाई,

सिकरीगंज (बांसगांव) से संवाददाता। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुई बाजार में दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद शाम तक मारपीट और खुलेआम धमकी में बदल गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पोस्ट भैंसा बाजार, थाना बांसगांव निवासी मुनीब जिनका नाम चंदन कसौधन कुई बाजार स्थित देसी शराब की दुकान पर कार्यरत हैं। चंदन के मुताबिक, 27 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे ग्राम मलाव निवासी मृत्युंजय ओझा और रामडीह निवासी कमल ओझा दुकान पर अंगूर लेकर पहुंचे और उसे धोने के लिए कहा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 8:30 बजे आरोपियों ने उसे बुलाकर पास की अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप ले जाकर कॉलर पकड़ लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी सरवन के साथ भी हाथापाई की गई घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर दुकान बंद कर सीधे सिकरीगंज थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की भी है।

0 likes
0 comments0 shares