Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१४ दिन पहले

डायग्नोस्टिक जांच में लापरवाही का आरोप,महिला की हालत गंभीर सुलतानपुर।डायग्नोस्टिक सेंटर में

डायग्नोस्टिक जांच में लापरवाही का आरोप,महिला की हालत गंभीर सुलतानपुर।डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम बेला पश्चिम निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी को वह अपनी पत्नी शीतल को लखनऊ स्थित आशा आयुर्वेद हॉस्पिटल ले गए थे। डॉक्टर की सलाह पर 31 जनवरी को सुलतानपुर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई। आरोप है कि जांच के दौरान पैथोलॉजी डॉक्टर व स्टाफ ने लापरवाही बरतते हुए महिला के गर्भाशय में एक यंत्र डाल दिया,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह कई घंटों तक असहनीय दर्द से तड़पती रही।महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पहले हनुमत हॉस्पिटल रेफर किया गया,जहां डॉक्टरों ने बताया कि लापरवाही से उसकी जान जा सकती थी। इसके बाद परिजन महिला को तत्काल लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल ले गए। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि जांच में हुई गंभीर चूक से महिला की जान खतरे में पड़ गई थी। लंबे इलाज और भारी खर्च के बाद महिला की जान बच सकी।पीड़ित ने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

600 likes
0 comments0 shares