Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur८ दिन पहले

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर। भारतीय राजनीति के महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिव्य नगर स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी पंडित एसके शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक है। उनके विचार केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित थे, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। पं. एसके शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को आत्मनिर्भर, संस्कारवान और संगठित बनाने का सपना देखा था। उनके सिद्धांत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज मंगल पासवान, साहिल प्रधान, धर्मेंद्र पासवान, अर्पित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

200 likes
0 comments0 shares