Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१४ मिनट पहले

सरदारनगर के बेलहिया में हर्षोल्लास से मना हनुमान जन्मोत्सव

सरदारनगर के बेलहिया में हर्षोल्लास से मना हनुमान जन्मोत्सव

चौरी चौरा। सरदारनगर के बेलहिया हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही ,महिला समिति के तरफ से सुंदर काण्ड का पाठ किया गया, शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायक धर्मेंद पाण्डेय, के भक्ति गीत राम जैसा नगीना नहीं सारे जग की बजरिया में, हनुमान को खुश करना आसान होता है गीत गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया,जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गगड़ा जनमेजय सिंह ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नेमधारी पासवान ,सतीश गुप्ता ,अनिल पांडे ,हरिद्वार पांडे ,श्रीराम गुप्ता ,बम पांडे ,सुधाकर पांडे ,अंकित , पंकीत पाण्डेय उपस्थित रहे अंत में हनुमान जी का भोग व महाआरती हुआ,मुख्य आयोजक बाबू सूरज सिंह ,संजय कश्यप,शिबू सिंह ने सभी भक्तो का आभार व्यक्त किया

0 likes
0 comments0 shares