V
Bahraich२५ मिनट पहले
लोकेशन-: बहराइच यूपी रिपोर्ट-: मेराज अहमद दिनांक-: 10/10/2026 मो-: 9984153093, स्लग -
लोकेशन-: बहराइच यूपी रिपोर्ट-: मेराज अहमद दिनांक-: 10/10/2026 मो-: 9984153093, स्लग - बहराइच: नाले में डूबकर 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम एंकर- बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के डिहवा कला अंतर्गत हुसेपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। हुसेपुर गांव निवासी सतीश वर्मा (18) पुत्र मनोहर का पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। गांव में भी शोक का माहौल है।
0 likes
0 comments2 shares