Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

गगहा थाने क्षेत्र के ग्राम सभा बेलादार में पुरानी रंजिश के कारण

गगहा थाने क्षेत्र के ग्राम सभा बेलादार में पुरानी रंजिश के कारण

गगहा थाने क्षेत्र के ग्राम सभा बेलादार में पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में लाठी डंडो और धारदार हथियार से भीषण मारपीट , हालात गंम्भीर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।बताया जाता है कि रविवार बीती रात सुबह में लगभग 3 बजे अपने दरवाजे पर लौहर पुत्र गुदरी सोये थे, तभी अकस्मात उनके बगलगीर लोग धोखे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। रविवार दिनाँक 7/8 वाली बीती रात लगभग 3 बजे लौहर पुत्र गुदरी अपने दरवाजे पर सोए थे तभी अकस्मात पुरानी रंजिश को लेकर रामानन्द पुत्र चन्देव, राजू पुत्र रामानन्द , इंद्रासनी पत्नी रामानन्द और सुधा पुत्री रामानन्द तथा दो अज्ञात लोगों ने लाठी डंडो और धारदार हथियारों से लैस होकर अकस्मात जानलेवा हमला करने लगे। किसी तरह जान बचाकर भागना चाहा तो अन्य लोगों ने पकड़ लिये, और गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडो और धार दार हथियार से हमला करने लगे। तभी मौका देखकर हमने अपने घर में भागा तो उक्त लोगों ने मेरे घर में घुसकर कर मारना पीटना शुरु कर दिया। आवाज सुनकर हमारे घर के लोगों ने दौड़कर किसी तरह बीच बचाव किया लेकिन उक्त हमलावरों ने जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि अगर थाने पर जाओगे तो अन्जाम बहुत बुरा होगा। जिसकी लिखित सूचना गगहा थाने पर देते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाई तथा न्याय की गुहार लगाई है। इस संबन्ध में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares