Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur३८ मिनट पहले

*थाना दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, छह मामलों में नहीं हो

*थाना दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, छह मामलों में नहीं हो

*थाना दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, छह मामलों में नहीं हो सका एक भी निस्तारण* गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी रही। थाना दिवस में कुल छह मामले दर्ज किए गए, लेकिन किसी भी प्रकरण का मौके पर समाधान नहीं हो सका। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, आपसी कहासुनी एवं राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी रहीं। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन एवं थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और त्वरित न्याय की मांग की। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा तथा किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। थाना दिवस में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जमीन संबंधी विवादों में मौके पर जाकर जांच करें और दोनों पक्षों की बात सुनकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि विवादों का शीघ्र निस्तारण कराया जा सके। हालांकि, मौके पर किसी भी मामले का समाधान न होने से कई फरियादी मायूस नजर आए। इस दौरान कानूनगो अवधेश कुमार, बलिकरन यादव, लेखपाल संजय सिंह, मन्नू उपाध्याय, श्रीकिशुन, एसआई रामफेरन गौतम, एसआई अरविन्द यादव, एसआई आसिफ परवेज सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। थाना दिवस में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान कराने पर विशेष जोर दिया गया।

0 likes
0 comments1 shares