Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
दुर्घटना को दावत देता जमीन पर रखा गया 33 के बी का ट्रांसफार्मर

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़हरा में सड़क के किनारे जमीन पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस ट्रांसफार्मर से आए दिन दुर्घटना होता रहता है। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जमीन से ऊपर बाड़ लगा कर ट्रांसफार्मर को जमीन से ऊपर रखने की गुहार लगाई है। जिससे दुर्घटना से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य से गिरिजेश सिंह, रुप नारायण गुप्ता, गनेश गुप्ता, राम मिलन गौतम, रमेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमरनाथ सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अगर ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा गया है तो उसे हम कल दिखवा ले रहे हैं।
0 likes
0 comments1 shares