Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur७ मिनट पहले

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

घघसरा गोरखपुर । पाली विकास खंड के तिलौरा स्थित शुभांश एकेडेमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और आनंद के वातावरण से सराबोर नजर आया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अमरेन्द्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व से परिचित कराया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

0 likes
0 comments0 shares