Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चेयरमैन ने नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को दिया पीपीई किट

चेयरमैन ने नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को दिया पीपीई किट

घघसरा गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा में शासन की 'नमस्ते योजना' के तहत सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट वितरित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने सभी सफाई कर्मियों को पीपीई किट प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में नगर की स्वच्छता बनाए रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सफाई कर्मियों पर होती है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र सुरक्षित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें, इसी उद्देश्य से उन्हें पीपीई किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक ने आयोजित कार्यशाला में सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा, संक्रमण से बचाव तथा पीपीई किट के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियमित रूप से सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी सफाई मित्र उपस्थित रहे। सफाई कर्मियों ने शासन और नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares