Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज, सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण

बांसगांव संदेश बरहज, सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण

सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश देवरिया 19 अगस्त जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देवरिया कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने किया। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बैठक में करीब सात पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों की ओर से सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें लेखपाल से संबंधित शिकायत, निर्माण कार्य पूरा कराने, गाटा संख्या-951 का नक्शे में अंकन छूट जाने के कारण सुधार/संशोधन, खेत की पैमाइश सहित अन्य प्रकरण शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्रावलियां प्रेषित कर प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को दी। अंत में उन्होंने अपर जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी देवरिया सत्येंद्र कुमार राय तथा स्टेशन कमांडर गोरखपुर के प्रतिनिधि के रूप में 52वीं बटालियन एनसीसी देवरिया के एक जेसीओ ने प्रतिभाग किया।

1 likes
0 comments1 shares