Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria४४ मिनट पहले

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जनपद में निर्माणाधीन दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परियोजनाओं में तेजी लाने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सबसे पहले परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना पहुंचे। सितंबर 2025 में प्रारंभ हुई इस परियोजना की कुल लागत 20.09 करोड़ रुपये है। इसमें 8.58 करोड़ रुपये की लागत से जीएसटी कार्यालय भवन तथा 11.51 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की पूर्णता तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में और तेजी लाने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया की निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 24.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस परियोजना का कार्य फरवरी 2026 में शुरू हुआ है तथा इसकी पूर्णता तिथि अगस्त 2027 निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में गति लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाएं सीएनडीएस एवं सीडको के अभियंता, डीएसटीओ अंगद यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares