Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

आर एस एस का पथ संचलन विधायक सरवन निषाद सहित प्रमुख लोग रहे मौजूद

आर एस एस का पथ संचलन विधायक सरवन निषाद सहित प्रमुख लोग रहे मौजूद

चौरी चौरा गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस व विजयदशमी के पावन पर्व पर चौरी चौरा नगर में भव्य पथ संचलन एवं उत्सव कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूर्ण गणवेश में सजे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जब घोष की ओजस्वी धुन पर कदम से कदम मिलाकर संचलन शुरू किया, तो समूचा नगर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान सरदार सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय प्रांत प्रचारक रमेश जी का पाथेय स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व है। संघ अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सशक्त, संगठित समाज के निर्माण के लिए सतत कार्यरत है। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।फूलों की बारिश से नगरवासियों ने किया संचलन का स्वागत उत्सव के उपरांत घोष (बैंड) की धुन पर कदम मिलाते हुए स्वयंसेवकों का पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। हाथों में दंड और चेहरे पर दृढ़ संकल्प का तेज लिए जब अनुशासित पंक्तियां आगे बढ़ीं, तो रास्ते भर नगरवासियों और व्यापारियों ने छतों से पुष्पवर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। जनप्रतिनिधि और प्रमुख हस्तियां बनीं ऐतिहासिक पल की गवाहइस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व विशिष्ट गणमान्य जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद,रंगनारायण पाण्डेय,ब्रम्हपुर ब्लॉक प्रमुख मानवेंद्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी तारकेश्वर संघ के दायित्वधारियों की गरिमामयी उपस्थितआयोजन में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें सह विभाग कार्यवाह करुणेश चौरी चौरा जिला प्रचारक श्रीमान पंकज जिला कार्यवाह राजन सह जिला कार्यवाह विकास व अभिनाश नगर प्रचारक विश्वेश पिपराइच नगर प्रचारक सत्यम नगर संघचालक विजयशंकर जिला प्रचार प्रमुख ऋषिकेश खोराबार खण्ड संघचालक साधुशरण ब्रम्हपुर खण्ड कार्यवाह अजय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंटू सिंह, आशीष मिश्रा, सुजीत वर्मा व्यासमुनि सहित चौरी चौरा क्षेत्र के सैकड़ों स्वयंसेवक व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

0 likes
0 comments1 shares