Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 13 वर्षीय किशोरी की

देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 13 वर्षीय किशोरी की

देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत देवरिया। शहर के मोहन रोड स्थित एक मकान में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गाजीपुर जनपद के सादात निवासी विजय बरनवाल की 13 वर्षीय पुत्री गोपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपी दो दिन पहले अपने फूफा सुशील बरनवाल के मोहन रोड स्थित आवास पर आई हुई थी। सुशील बरनवाल जिले के एक कारोबारी बताए जाते हैं। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर के एक कमरे में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो गोपी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। गोली उसके सिर में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में मौजूद लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

1 likes
0 comments1 shares