Gorakhpur१९ दिन पहले
बजट पेश होते ही बांसगांव क्षेत्र पंचायत सभागार में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जता

बजट पेश होने के अवसर पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र पंचायत बांसगांव सभागार में बजट प्रस्तुति को लेकर विशेष आयोजन किया गया, जहां टीवी के माध्यम से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लालमती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, एडीओ अजय सिंह, सचिन शाही, प्रांशु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं ब्लॉक से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। जैसे ही बजट पेश हुआ, सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ खुशी जाहिर की और इसे जनकल्याणकारी बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बजट से ग्रामीण विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, जिससे आमजन को लाभ पहुंचेगा।
1200 likes
0 comments1 shares