श्री हनुमान मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल

श्री हनुमान मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल बेलघाट की बैठक सम्पन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान बेलघाट, गोरखपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर श्री हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा मंडल बेलघाट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रतन प्रकाश दूबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खजनी विधायक श्री श्रीराम चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंडल के दोनों महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री, मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।