Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

न्यू एस.पी.एस. मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस भलूवान

न्यू एस.पी.एस. मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस भलूवान

न्यू एस.पी.एस. मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस भलूवान गोरखपुर। न्यू एस.पी.एस. मेमोरियल एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालकर किया गया। इसके साथ ही *माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पी.एन. मिश्रा, राजेश्वर पांडेय और सन्नी सिंह द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं अर्चना विश्वकर्मा, मनोरमा नायक, प्रियंका नायक, निकिता त्रिपाठी, प्रियंका जायसवाल, संगीता शर्मा, प्रमिला यादव तथा सहयोगी संतोष पांडेय, किशन सिंह आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares