Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*आरएसएस प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, युवक के खिलाफ थाने में

*आरएसएस प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, युवक के खिलाफ थाने में

*आरएसएस प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, युवक के खिलाफ थाने में तहरीर* गोरखपुर बांसगांव संदेश गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला घासीकटरा निवासी मोहम्मद वाजिद ने थाना तिवारीपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक शरद त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उक्त टिप्पणी से समाज में सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवक ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए आरएसएस प्रमुख के बारे में अनुचित टिप्पणी की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares