Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोला कोतवाली की कमान प्रहलाद सिंह के हाथ। मदरिया । गोला कोतवाली

गोला कोतवाली की कमान प्रहलाद सिंह के हाथ। मदरिया । गोला कोतवाली

गोला कोतवाली की कमान प्रहलाद सिंह के हाथ। मदरिया । गोला कोतवाली में नए प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही कोतवाली में प्रशासनिक बदलाव की औपचारिक शुरुआत हो गई। इससे पहले कोतवाली प्रभारी रहे राकेश रोशन सिंह का कार्यकाल करीब 3 माह 9 दिन का रहा, जिसे क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए सराहा गया। अब उनका स्थानांतरण शाहपुर थाने पर हो गया है। नवनियुक्त प्रभारी प्रहलाद सिंह, जो मूल रूप से जालौन जिले के निवासी हैं, 2005 बैच के इंस्पेक्टर हैं और गैर जनपद बहराइच से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। यह इस जिले में उनकी पहली तैनाती है। कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा, अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, साथ ही साथ गोला में काम से निजात दिलाने पर भी काम किया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जन सहयोग की अपील भी किया ।

0 likes
0 comments0 shares