*मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित किया गया..

देवरिया तरकुलवा श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज * महुआपाटन में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, सत्र 2025-26 में कक्षा 6 से 11 तक प्रवेश प्रारम्भ* *कक्षा 6 से 8 तक निःशुल्क शिक्षा के साथ स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी की सुविधा* श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, महुआपाटन में शैक्षणिक सत्र *2025-26* के लिए *कक्षा 6 से 11 तक* प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को *मेडल एवं प्रगति पत्र* देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की *अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक श्री लहरी राव* ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ संरक्षक श्री लहरी राव एवं *प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार सिंह* द्वारा मां सरस्वती की *प्रतिमा* के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। *सम्मानित मेधावी विद्यार्थी:* *कक्षा-6:* अर्चिता, कुलदीप सिंह, आयुष कुमार। *कक्षा-7:* काजल यादव, सलोनी यादव, रोशनी कुमारी। *कक्षा-9:* रागनी यादव, अंजली सिंह, रिया गोंड। प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि *"हमारा संकल्प ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं रोजगारपरक शिक्षा देना है। विद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"* उन्होंने बताया कि *कक्षा 6 से 8 तक शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क* है। इसके बावजूद विद्यालय में *स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी एवं नवाचार युक्त शिक्षा* दी जाती है, जिसके लिए अभिभावकों को अन्य विद्यालयों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। *इस अवसर पर* प्रबंधक प्रतिनिधि *श्री अर्जुन राव*, श्री संजय किशोर श्रीवास्तव, रविन्द्र किशोर, *विद्यालय के शिक्षक* राहुल चौबे, दीपक शर्मा, अजय कुमार, संगीता यादव, मधुलिका त्रिपाठी, राम दयाल शर्मा, राम-नरायन प्रसाद, गोपाल बंका चौहान, सुनील गुप्ता, मिंटू गुप्ता, चन्द्रकेश, गुलाब आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।