Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पुरानी रंजिश को लेकर पिता ने पुत्रों संग मिलकर दम्पति को पीटाघायल, तीन के खिलाफ केस दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासी अभय नन्दन उर्फ धर्मपाल पुत्र स्व स्वामी नाथ की तहरीर पर पुलिस जोगी उर्फ जोगिंदर पुत्र स्व भजुराम, राजन पुत्र जोगी उर्फ जोगिंदर व बृजेश पुत्र जोगी उर्फ जोगिंदर निवासी बिगही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115( 2), 352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासी अभय नन्दन उर्फ धर्मपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 फरवरी को शाम सात बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर जोगी उर्फ जोगिंदर ने अपने दोनों पुत्रों राजन और बृजेश के साथ मिलकर मुझे और मेरी पत्नी शशिप्रभा देवी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी और अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares