Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, पत्रकारों में अव्यवस्था को लेकर

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, पत्रकारों में अव्यवस्था को लेकर

गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, पत्रकारों में अव्यवस्था को लेकर रोष। मदरिया । ----------------- शासन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार शनिवार को गोला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीओ गोला दरवेश कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य एवं नायब तहसीलदार जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। समाधान दिवस में कुल 87 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें से मात्र 7 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधीनस्थ कर्मियों को कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की कमी भी उजागर हुई। तहसील सभागार में समाचार कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों के लिए न तो अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी और न ही पत्रकार दीर्घा सुनिश्चित की गई। कुर्सियों के अभाव में पत्रकारों को खड़े रहकर या इधर-उधर बैठकर कार्य करना पड़ा, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त हो गया। पत्रकारों द्वारा जब इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार जायसवाल और तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य से सवाल किया गया तो उन्हें कहीं भी बैठ जाने की बात कही गई, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। अव्यवस्था से क्षुब्ध पत्रकारों ने इस मामले की शिकायत जिला सूचना अधिकारी से करते हुए तहसील दिवस में पत्रकारों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares