वर्टेक्स की स्नेहा और वंशिका नेशनल के लिए क्वालीफाई

चौरीचौरा गोरखपुर।।वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदार नगर के प्रतिभाशाली छात्राएँ अंडर-19 में स्नेहा यादव सिल्वर मेडल एवं अंडर-17 में वंशिका यादव ने सिल्वर मेडल बलिया में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 गेम्स 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर रेस में दोनों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ स्नेहा और वंशिका ने सीधे सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। स्नेहा एवं वंशिका की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिसर एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण का परिणाम बताया। विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ प्रधानाचार्य आर. के. मिश्रा ने स्नेहा एवं वंशिका को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहा और वंशिका दोनों आगामी सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।