प्रदेश मंत्री बनने के बाद रजनी पांडेय का चौरी-चौरा में भव्य स्वागत

चौरी चौरा गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय के गृह जनपद देवरिया पहुंचने से पहले चौरी-चौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया और जोरदार नारों के बीच उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम के चलते उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। यह स्वागत कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश त्रिपाठी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर भाजपा निवर्तमान जिला मंत्री ओमप्रकाश धर दुबे, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, उपेन्द्र पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष सनी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, संदीप मौर्य, तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल, राजन पाण्डेय, विश्वनाथ तिवारी, राजकुमार गुप्ता, रिंकू जायसवाल, वीरेंद्र यादव, शिव सागर दुबे, पिंटू सिंह, अनिल जायसवाल, डॉ. सत्य प्रकाश दुबे, अवधेश जायसवाल, रामबचन प्रजापति, अवनीश मणि त्रिपाठी, दयानिधि सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता दुबे, प्रेमलता पासवान, विनय गुप्ता, अनिरुद्ध विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।