Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

विश्व हिन्दू परिषद् ने 62 वॉ स्थापना दिवस खण्ड स्तर पर हर्षोल्लास

विश्व हिन्दू परिषद् ने 62 वॉ स्थापना दिवस खण्ड स्तर पर हर्षोल्लास से मनाया प्रखण्ड जयसिंहपुर ने खण्ड स्तर पर विहिप का स्थापना दिवस मनाया। पहला कार्यक्रम 10 बजे सरैया खण्ड के मुँगरे स्थित हनुमान मन्दिर मे मनाया गया। दूसरा कार्यक्रम 1 बजे महमूदपुर सेमरी खण्ड के सेमरी बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मे स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्म का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया। मंच का संचालन प्रखंड मन्त्री आलोक जी के द्वारा अचार पद्द्ति के साथ किया गया। आलोक जी ने बताया देश के प्रतिष्ठित और हिंदू अधिकारों की रक्षा के लिए बड़े-बड़े आंदोलन करने के लिए जाने जाने वाले विश्व हिंदू परिषद की स्थापना आज ही के दिन कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हुई थी, विहिप के *62 साल* पूरे हो चुके हैं। विहिप के उद्देश्यों के अनुसार हम सभी को काम करना है। संगठन *वसुधैव कुटुम्बकम* की भावना से काम करता है। एक दूसरे के परस्पर सहयोग से बड़ा से बड़ा काम भी आसान हो जाता है। कार्यक्रमों के दौरान मुख्य वक्ता प्रखंड अध्यक्ष अशोक जी ने कहा कि विहिप आज भारत के लाखों गांवों और कस्बों में एक प्रभावी संगठन के रूप में काम कर रहा है। संगठन द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास, विद्यालय, और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवा परियोजनाओं के कारण समाज में धर्मांतरण पर रोक लगी है और बड़े पैमाने पर समाज-जागरण हुआ है। इसके साथ ही लव जिहाद, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी आह्वान किया गया। सभी कार्यक्रमों का समापन कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, हिंदू समाज की रक्षा करने तथा देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। विहिप के पदाधिकारियों ने 'मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मन्त्र समानता' के मूल मंत्र को दोहराते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम मे बजरंगदल सहसंयोजक यशदीप जी,संतोष जी प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख, शुभम जी प्रखंड अर्चक पुरोहित, शिवाजी प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख अमिष जी,पंकज जी, गौरव जी, आशुतोष जी,ब्रह्मदिन जी, सूरज जी, सत्यम, राज, रमेश,अर्पित, चंद्रभान, सहित केल गणमान लोग उपस्थित थे

0 likes
0 comments1 shares