Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur४० मिनट पहले

चौरीचौरा में सपा का नवरात्रि फलाहार भजन संध्या कार्यक्रम हुआ आयोजित

चौरी चौरा । चौरीचौरा के वरिष्ठ सपा नेता डॉ विशाल सिंह द्वारा मंगलवार को चौरी चौरा के एक मैरिज लॉन में नवरात्रि के अवसर पर फलाहार और भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष दयानंद विद्रोही रहे। सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता मार्कण्डेय यादव,लालमन यादव, बबलू अंसारी, राकेश यादव, सिकंदर यादव,नौसाद अहमद,नरेश पासवान,हमिद अंसारी, शैलेश यादव, मनोज कुमार अलबेला यादव, ओमप्रकाश पासवान, खुर्शीद अहमद सहित तमाम सपा कार्यकर्ता फलाहार व भजन संध्या कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares