Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सदर तहसीलदार बदले, अभिनव सिंह ने संभाला चार्ज सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह
सदर तहसीलदार बदले, अभिनव सिंह ने संभाला चार्ज सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सदर तहसील में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निवर्तमान तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव का स्थानांतरण बहराइच कर दिया गया है। वे ढाई साल से सदर में तैनात थे, नायब तहसीलदार पद से प्रमोट होकर तहसीलदार बने थे। उनके स्थान पर नवागत तहसीलदार के रूप में अभिनव सिंह की तैनाती की गई है। अभिनव सिंह 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे प्रतापगढ़ और जौनपुर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात रह चुके हैं। राजस्व मामलों के निस्तारण में उनकी तेज कार्यशैली के लिए पहचान है। जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर लंबित वरासत, दाखिल-खारिज और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
0 likes
0 comments0 shares