Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील सभागार में बुधवार से शुक्रवार तक मत्स्य पालन शिविर

सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील सभागार में बुधवार से शुक्रवार तक मत्स्य पालन शिविर लगाया गया है।इसमें इच्छुक मत्स्य पालक और मत्स्यजीवी समितियां तालाबों की नीलामी में भाग ले सकेंगी।एसडीएम प्रभात सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वाधिक बोली लगाने वाले के पक्ष में तालाब का आवंटन किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares