S
Gorakhpur३७ मिनट पहले
शौचालय में मिला वृद्ध का शव गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना
शौचालय में मिला वृद्ध का शव गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी 70 वर्षीय रामकिशुन का शव शौचालय में मिला है। आशंका जताई जा रही है शौचालय में फिसलकर गिरने से रामकिशुन की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामकिशुन रात को भोजन कर दरवाजे पर सो गये। सुबह वे बिस्तर पर नहीं थे। स्वजन उनको ढूढ रहे थे, इसी बीच घर का कोई सदस्य शौचालय में गया तो फर्श पर रामकिशुन का शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि रात को वो शौचालय में गये थे और वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये और वहीं उनकी मौत होगयी। इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज का कहना है कि मौके पर गये थे। देखने से लगता है कि शौचालय में गिरकर चोट लगी है जिससे रामकिशुन की मौत हो गयी।
1 likes
0 comments2 shares