Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२५ मिनट पहले

सिकरीगंज क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा को

सिकरीगंज क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा को

सिकरीगंज क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति मिशन के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सिकरीगंज तिराहे पर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, सतर्कता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उ0नि0 ज्योति यादव ने किया, जिनके साथ महिला कांस्टेबल मालती माझावर भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने स्थानीय महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग, और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना डर के आगे आएं और कानून का सहारा लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को सराहा। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

0 likes
0 comments0 shares