Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Gorakhpur१४ दिन पहले

कामकाजी और रिटायर लोगों के लिए भी होंगी खेल स्पर्धाएं', गोरखपुर में

कामकाजी और रिटायर लोगों के लिए भी होंगी खेल स्पर्धाएं', गोरखपुर में

कामकाजी और रिटायर लोगों के लिए भी होंगी खेल स्पर्धाएं', गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अब खेल केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। योगी बोले- अब कामकाजी और रिटायर लोगों के लिए भी होंगी खेल स्पर्धाएं गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब खेल केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कामकाजी और सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी अलग से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उपनगरीय और नगरीय स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिससे हर वर्ग को खेल से जोड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा–2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहरी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। कुश्ती मुकाबले में जहां खिलाड़ी पसीना बहा रहे थे, वहीं दर्शकों का जोश भी ठंड पर भारी पड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद किया गया है, लेकिन खेल के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

1300 likes
0 comments1 shares