खजनी में सड़क हादसा: 37 दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस

खजनी में सड़क हादसा: 37 दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज खजनी, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। खजनी थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने 37 दिन बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई घायल बाइक सवार हरिंदर की पत्नी अविता की तहरीर पर हुई। अविता के अनुसार, हरिंदर 17 अगस्त की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। छताईं आमी नदी पुल के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरिंदर का दाहिना पैर दो जगह से टूट गया, जबकि बाएं पैर, सिर और भौंह में भी गंभीर चोटें आईं। घायल का कई अस्पतालों में उपचार कराया गया। वर्तमान में भी उनका इलाज चल रहा है और हादसे के बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पत्नी ने बताया कि पति के लगातार इलाज और देखभाल में व्यस्त रहने के कारण तत्काल थाने में शिकायत नहीं दे सकीं। खजनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर BNS की धारा 281, 125(A) और 125(B) के तहत केस संख्या 310/2026 दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कार चालक की तलाश की जा रही है। #Gorakhpur #Khajni #RoadAccident #GorakhpurNews #BansgaonSandesh #UPNews #RoadSafety #CrimeNews खजनी सड़क हादसा, गोरखपुर सड़क दुर्घटना, कार चालक पर केस, खजनी पुलिस, गोरखपुर न्यूज, BNS केस 2026