KGMU में नर्सिंग छात्रों का हंगामा: साथी छात्रा की मौत के बाद

KGMU में नर्सिंग छात्रों का हंगामा: साथी छात्रा की मौत के बाद फूटा आक्रोश, 'We Want Justice' के नारे *लखनऊ।* राजधानी के KGMU में सोमवार सुबह नर्सिंग छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथी छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र विभाग में इकट्ठा हो गए और घेराव कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाए। मौके पर डीन नर्सिंग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन छात्रों में आक्रोश बना हुआ है। *ये है पूरा मामला:* प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों के मुताबिक, दिव्यांशी यादव नाम की 2025 बैच की छात्रा की कई दिनों से तबीयत खराब थी। छात्रों का आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उसे छुट्टी नहीं दी जा रही थी। तीन दिन पहले इलाज के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद से नर्सिंग छात्रों में आक्रोश है। छात्र इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार लोग इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं और मनमानी करते हैं। इसका खामियाजा यहां के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।