Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ७ घंटे पहले

सुल्तानपुर रुद्रयज्ञ महोत्सव के भंडारे के लिए भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा ने

सुल्तानपुर रुद्रयज्ञ महोत्सव के भंडारे के लिए भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा ने दिया सहयोग।इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पूरे अयोध्या दूबे में आयोजित श्री नर्मदेश्वर शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्रयज्ञ महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं।इस अवसर पर समाजसेवी व भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा उर्फ जीतू ने श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए 21 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।आयोजन समिति के सदस्यों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों में जनसहभागिता से समाज में आपसी सद्भाव और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है।रुद्रयज्ञ महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares