Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागे,112 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे महुली

पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागे,112 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे महुली अंडरपास पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई,एक आरोपी पर पहले से छह मुकदमे सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित महुली अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 112 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को देखते ही दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे,लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जग्गी बाबा कुटी की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।संदिग्ध हरकत पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। अनुराग दुबे के पास से 62 ग्राम और आजाद तिवारी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।दोनों के खिलाफ बल्दीराय थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ आशुतोष कुमार के मुताबिक अनुराग के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट समेत छह मुकदमे,जबकि आजाद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सुलतानपुर और अयोध्या के थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान,उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राय और राजदेव यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही

0 likes
0 comments0 shares