शहीद बंधु सिंह के सपनों को साकार करना लक्ष्य टप्पू सिंह

चौरी-चौरा गोरखपुर। शहीद बंधु सिंह और स्व बिन्नू सिंह के सपनों को साकार करना लक्ष्य है उक्त बातें 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ग्राम सभा राजधानी एवं बिलारी मठिया में अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने विशाल चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा यह अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की पावन धरती है। उनके आदर्शों और अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह ‘बिन्नू भैया’ के अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से मैंने चौरी-चौरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव भ्रमण और जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। उनके अनुसार, लंबे समय तक प्रतिनिधित्व के बावजूद क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। संचालन राजकुमार ब्यास ने किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।