न्यूज देवरिया, नहीं रहे पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी रुद्र प्रताप सिंह,

न्यूज देवरिया, नहीं रहे पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी रुद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ निधन, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में हुई अपूरणीय देवरिया। देवरिया सदर से विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, वरिष्ठ शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे एक समृद्ध सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक विरासत छोड़ गए हैं। मूल रूप से भाटपार रानी क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बाबू निवासी रुद्र प्रताप सिंह लंबे समय तक बीमार चल रहे थे। यह अपने जीवन काल डॉ राम मनोहर लोहिया इंटरमीडिएट कॉलेज पकड़ी बाबू के प्रधानाध्यापक के पद पर काफी समय तक कार्यरत रहे। उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए एक शिक्षण संस्थान की स्थापना भी की और जीवनभर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहे। राजनीतिक जीवन में उन्होंने वर्ष 1980 में जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा देवरिया सदर से चुनाव लड़े और विजयी हुए देवरिया सदर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक भी बने। राजनीति में उनकी पहचान एक समाजवादी के रूप में सादगीपूर्ण, ईमानदार और जनहितैषी नेता के रूप में रही। रुद्र प्रताप सिंह लोकतंत्र सेनानी भी थे। उन्होंने देश मे उपजे विभिन्न समस्याओं को विधानसभा क्षेत्र से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से आवाज को उठाने का कार्य किया स्वतंत्र भारत के निर्माण में शिक्षा, समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को जीवन का उद्देश्य बनाया। वर्तमान में वे देवरिया शहर के भीखमपुर रोड स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ रह रहे थे। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने कहा कि रुद्र प्रताप सिंह का सादा जीवन, उच्च विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।