Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur२२ मिनट पहले

गाजीपुर यातायात पुलिस ने 180 वाहनों का चालान कर 3,70000 रुपये का

गाजीपुर यातायात पुलिस ने 180 वाहनों का चालान कर 3,70000 रुपये का

गाजीपुर यातायात पुलिस ने 180 वाहनों का चालान कर 3,70000 रुपये का लगाया जुर्माना गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ.प्र.)के निर्देश पर प्रदेशव्यापी चेकिंग अभियान- गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा पर 02 शराबी चालक पकड़े गए, 28 वाहनों का प्रेशर हॉर्न ,कुल 180 वाहनों का चालान कर ₹3,70000/- का जुर्माना लगाया गया। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश) द्वारा दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में ‘ड्रंकन ड्राइविंग’ (शराब पीकर वाहन चलाना) और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)डॉ0 राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर,क्षेत्राधिकारी (यातायात), प्रभारी यातायात एवं थानाध्यक्ष बिरनो के संयुक्त नेतृत्व में 08 टीमों का गठन कर बिरनो टोल प्लाजा पर आठों लेन पर मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों, भारी व्यावसायिक वाहनों, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ के माध्यम से गहन जांच की गई। नशे में धुत चालक: कुल 02 वाहन चालक अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध एम.वी. एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण (प्रेशर हॉर्न) पर एक्शन: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 28 वाहनों का चालान काटा गया। अन्य यातायात उल्लंघन: एम.वी. एक्ट की विभिन्न अन्य धाराओं (जैसे बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग, बिना दस्तावेज) में 180 वाहनों के चालान किए गए। कुल जुर्माना राशि: इस संयुक्त अभियान के दौरान कुल 3,70000 रुपये (तीन लाख सत्तर हजार रुपये) का अर्थदण्ड/जुर्माना लगाया गया। गाज़ीपुर पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें और ‘सुरक्षित सफर’ का हिस्सा बनें।

0 likes
0 comments1 shares