Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के

सुलतानपुर युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, जनसमस्याओं पर किया संवाद। युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने सोमवार को अपने निर्धारित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों, सामाजिक जनों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान संयुक्त व्यापारी सुरक्षा उद्योग व्यापार मंडल, सुलतानपुर के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सागर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जनसंपर्क एवं संपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों से संवाद कर व्यापार, नगर की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलकित सिंह ने श्री नरोत्तम कनोडिया, श्री शुभम् कनोडिया, श्री राजदीप सिंह, श्री प्रदीप कसौधन, श्री मुन्ना पंडित, श्री सेनजीत कसौधन (दाऊ जी), श्री अशोक अग्रवाल, श्री गौरव अग्रवाल, अशोक कसौधन एवं श्री सौरभ अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। पुलकित सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों और व्यापारियों से निरंतर संवाद ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उसके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सहयोगी हिमांशु केसरवानी, जतिन गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव एवं अनंत कसौधन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares