Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*रेलवे स्टेशन के सामने बिरयानी की दुकानों पर फूड विभाग का छापा,

*रेलवे स्टेशन के सामने बिरयानी की दुकानों पर फूड विभाग का छापा,

*रेलवे स्टेशन के सामने बिरयानी की दुकानों पर फूड विभाग का छापा, नमूने जांच के लिए भेजें। सहजनवा गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुरादाबादी और हैदराबादी बिरयानी की दुकानों पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बिरयानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। कार्रवाई की जानकारी देते हुए गोरखपुर के *सहायक खाद्य आयुक्त सुधीर कुमार सिंह* ने बताया कि विभाग को संबंधित दुकानों के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में साफ-सफाई की कमी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरतने की बात कही गई थी। इसी आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया बिरयानी में रंग (फूड कलर) का इस्तेमाल पाया गया। अधिकारियों ने जांच के लिए नमूने एकत्र कर उन्हें लैब भेज दिया है।सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि यदि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इस्तेमाल किया गया रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया जाता है या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

0 likes
0 comments0 shares