Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpur२० मिनट पहले

कौड़ीराम में 16 अक्टूबर को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर डॉ. आस्था राव

कौड़ीराम में 16 अक्टूबर को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर डॉ. आस्था राव

कौड़ीराम में 16 अक्टूबर को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर डॉ. आस्था राव देंगी परामर्श और दवाइयां गोरखपुर। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान (गीता वाटिका) द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) गोरखपुर के सहयोग से 16 अक्टूबर 2026 को एक नि:शुल्क कैंसर प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कौड़ीराम के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। शिविर में कैंसर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आस्था राव मौजूद रहेंगी। वह क्षेत्र के नागरिकों को कैंसर के लक्षणों, बचाव और इलाज के बारे में जागरूक करेंगी। शिविर में आने वाले मरीजों की प्राथमिक जांच की जाएगी और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की शुरुआती पहचान और सही परामर्श के लिए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।

0 likes
0 comments0 shares